ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tricity Today | Raghav & Neerja

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश अरिहंत आर्डन सोसायटी में गुरूवार की रात एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार,  ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश अरिहंत आर्डन सोसायटी में जी टॉवर के फ्लैट नम्बर 101 में रहने वाली महिला नीरजा लगभग ढाई साल से राघव के संपर्क में थी। दोनों में दोस्ती थी। गुरूवार को राघव नीरजा के घर कुछ रूपए लेने गया था। लेकिन नीरजा ने रूपए देने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद इस बात से नाराज होकर राघव ने नीरजा की बेरहमी से हत्या कर दी।

नीरजा ने हत्या के बाद नीरजा के बेटे ने राघव पर हत्या का शक जाहिर किया था। जिसके बाद पुलिस ने राघव को पकडकर पुछताछ की। राघव ने बताया था कि, वो काफी लंबे समय से नीरजा के संपर्क में था। वह नीरजा से रूपए भी मांगता रहता थ। लेकिन इस बार रूपए नही देने पर उसने निरजा का सिर कुचलकर हत्या कर दी।

गौरतलब है कि, पॉश अरिहंत आर्डन सोसायटी में जी टावर के फ्लैट नंबर 101 में नीरजा रहती थीं। गुरुवार की शाम 8 बजे के आसपास इनका बेटा घर आया। काफी समय तक रिंग बजाने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो नीरजा का बेटा दरवाजा तोडकर अंदर गया। जहां नीरजा को बुरी हालत में देखा।  नीरजा की चेहरा कुचला हुआ था। आंखें बाहर की ओर निकली हुई थीं। ऐसा लग रहा था कि कई घंटों पहले हत्या की गई हो। लेकिन दरवाजा बाहर से लोक था।

लोगों ने बताया कि, उनका चेहरा हत्यारे ने बुरी तरह कुचल दिया था। घर में किसी लूटपाट के भी संकेत नहीं मिले थे। प्रथम दृष्टया किसी नजदीकी या जानकार द्वारा हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था। लूट या सेक्सुअल ऑफेंस जैसी कोई बात प्रकाश में नहीं आयी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.