राहुल गांधी को पुलिस ने लाठी मारकर नीचे गिराया, राहुल ने पूछा - कौन सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो

राहुल गांधी को पुलिस ने लाठी मारकर नीचे गिराया, राहुल ने पूछा - कौन सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो

राहुल गांधी को पुलिस ने लाठी मारकर नीचे गिराया, राहुल ने पूछा - कौन सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो

Google Image | लाठी मारकर पुलिस ने राहुल गांधी को नीचे गिराया

उत्तर प्रदेश में हाथरस पीड़िता परिजन से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि पुलिस ने उनको लाठी मारकर नीचे गिराया है। बताओ कौन- सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो। मीडिया को समझाइए। मैं अकेला जाना चाह रहा हूं।

हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे पुलिस ने  राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नोएडा बॉर्डर से यमुना एक्सप्रेसवे तक काफी बार रोकने की कोशिश की है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने जीरो पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर दिया था। जिसकी वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। 

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर रोकने के बाद करीब आधे घंटे तक कांग्रेसियों ने हाथरस जाने की जिद कर रहे थे। पुलिस लगातार उनको आगे बढ़ने से रोक रही थी। राहुल और प्रियंका गांधी अपनी कार से नीचे उतर गए और वह पैदल ही हाथरस तक यमुना एक्सप्रेस वे से हाथरस की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। लेकिन वो नहीं रुके, पुलिस ने राहुल को लाठी मारकर नीचे गिरा दिया और गिरफ्तार करके ले गए है। 

बता दे कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जा रहे थे। दोनों नेताओं को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण कामयाबी नहीं मिली है। राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला हाथरस की ओर बढ़ रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.