Greater Noida : ईट-भट्टे से ट्रैक्टर लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश के पैर में लगी गोली

Greater Noida : ईट-भट्टे से ट्रैक्टर लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश के पैर में लगी गोली

Greater Noida : ईट-भट्टे से ट्रैक्टर लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश के पैर में लगी गोली

Tricity Today | ईट-भट्टे से ट्रैक्टर लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

दादरी कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम और बदमाशों के बीच शनिवार तड़के ईस्टर्न पेरीफेरल पर सिरसा के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। जबकि पुलिस ने उनके एक साथी को कुछ दूरी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने 5 दिन पहले दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक ईंट भट्टे से चौकीदार को बंधक बनाकर दो ट्रैक्टर लूटे थे। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम ने 3 बदमाश गिरफ्तार किए है। जिनमें 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए है। बदमाशों के कब्जे से थाना क्षेत्र के ईट भट्टे से विगत दिनों लूटा गया ट्रैक्टर आईसर, 2 तमंचे मय कारतूस बरामद किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि बदमाशों के नाम शाहरुख, अकील और इमरान है। इन पर एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी हैं। पकड़े गए बदमाश मूलरूप से मेवात के रहने वाले हैं जो वर्तमान समय में बुलंदशहर में रह रहे है। इसमें इमरान पुलिस मुठभेड़ में बुलंदशहर में पहले भी घायल हो चुका है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है और बदमाशों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.