पुलिस ध्वज हमें पुलिस धर्म को निभाने की देता प्रेरणा है : कलानिधि नैथानी IPS

पुलिस ध्वज हमें पुलिस धर्म को निभाने की देता प्रेरणा है : कलानिधि नैथानी IPS

पुलिस ध्वज हमें पुलिस धर्म को निभाने की देता प्रेरणा है : कलानिधि नैथानी IPS

Tricity Today |

देश सेवा, लोक सेवा में अपने कौशल, शौर्य व कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस ध्वज ने विशेष योगदान दिया है। यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी है। इस ध्वज के फहराने मात्र से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह ध्वज हमें पुलिस धर्म को निभाने की प्रेरणा देता है। हम सज्जनों की रक्षा व दुष्टता का नाश करने हेतु वर्दीधारण करते हैं। हमारे अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप ही हमें यह ध्वज प्रदान किया गया है। यह हमारे एवं आप सभी के लिए गर्व की बात है। यह बातें सोमवार को हरसांव स्थित पुलिस लाइन प्रांगण मे पुलिस झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही है।

उन्होने कहा कि इस ध्वज के फहरने भर से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचालन होता है। मध्यकालीन इतिहास में राजा या सम्राट की सेनाएं भी ध्वज का वहन करती थी। ध्वज की अवाधारणा की जड़े वेद और पुराण में भी है। पुराणों में भी देवताओं के झंडों का वर्णन मिलता है। यूपी प्रथम राज्य हैं जहां की पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में आप अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करते हुए इस झण्डे और पुलिस विभाग का मान-सम्मान बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि इस काम मान सम्मान कभी गिरना नहीं चाहिए। चाहे कुछ भी हो जाए। इस दौरान जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। 

वहीं एसएसपी ने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रतीकात्मक फ्लैग चिन्ह चस्पा किए। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कप्तान को फ्लैग चिन्ह चस्पा किया। एसपी देहात नीरज जादौन ने बताया कि वर्ष 1952 का 23 नवंबर प्रदेश पुलिस संगठन का एक ऐतिहासिक दिन है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर (ध्वज) प्रदान किया गया था। यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है। गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भी है। तभी से 23 नवंबर को यूपी पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाती हैं। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने कहा यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और हमारे उस गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, जिसमें हमने देश सेवा एवं लोकसेवा में अपने कौशल, शौर्य एवं कर्तव्य परायणता से अप्रतिम योगदान दिया है। इसमें सर्वोच्च आत्म बलिदान भी सम्मिलित है। यह ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी है तथा इस ध्वज के फहराने भर से हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। पुलिस ध्वज ईमानदार चरित्र को दर्शाता है, इसे हर पुलिसकर्मी को हमेशा याद रखना चाहिए। 

इस मौके पर एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी देहात नीरज कुमार जादौन, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा, एएसपी केशव कुमार, सीओ फर्स्ट अभय कुमार मिश्रा, सीओ सेकंड अवनीश कुमार, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, महिला थाना व महिला परामर्श केंद्र की सीओ आलोक दुबे और आरआई उदल सिंह के अलावा बहुत से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक बार फिर पुलिस झंडा दिवस पर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.