ग्रेनो वेस्ट के लिए पुलिस को मिलीं 50 लैपर्ड बाइक, गौरव चंदेल की हत्या वाले स्थान से दिखाई जाएगी झंडी

ग्रेनो वेस्ट के लिए पुलिस को मिलीं 50 लैपर्ड बाइक, गौरव चंदेल की हत्या वाले स्थान से दिखाई जाएगी झंडी

ग्रेनो वेस्ट के लिए पुलिस को मिलीं 50 लैपर्ड बाइक, गौरव चंदेल की हत्या वाले स्थान से दिखाई जाएगी झंडी

Tricity Today | Greater Noida West Buddha Statue

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हो जाएंगे। ग्रेनो वेस्ट की बिसरख कोतवाली को 50 लैपर्ड बाइक दी गई हैं। कोतवाली में पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। आज शाम छह बजे परथला गोल चक्कर के पास से सारी बाइकों को एक साथ झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी गौरव चंदेल की गोली मारकर हत्या की गई थी।

गौरव चंदेल की हत्या के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने सुरक्षा को लेकर मार्च निकाला। लोगों ने अपनी समस्या सरकार तक पहुंचाई। गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया गया है। जिसके परिणामस्वरूप जिले में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाकर करीब दो गुनी कर दी गई है। वाहनों की संख्या और हथियार भी नए दिए गए हैं।

अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के लिए बिसरख कोतवाली को 50 नई बाइक दी जा रही हैं। बाइक पूरे ग्रेनो वेस्ट में 24 घंटे गश्त करेंगे। प्रत्येक बाइक पर दो पुलिस कर्मियों को तैनाती दी जाएगी। जिनमें से एक के पास पिस्टल और दूसरे के पास बड़ा हथियार रहेगा। ग्रेनो वेस्ट में लगातार हो रही लूट और चेन स्नेचिंग की वारदातों को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

सभी 50 बाइक मंगलवार की शाम छह बजे परथला गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए रवाना की जाएंगी। परथला गोल चक्कर के पास गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह बाइकों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस पर ग्रेनो वेस्ट के निवासियों ने भी खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मियों की संख्या और संसाधन बढ़ने से लोगों में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.