नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूटपाट में पुलिस ने दिए बडे़ बयान

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूटपाट में पुलिस ने दिए बडे़ बयान

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूटपाट में पुलिस ने दिए बडे़ बयान

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात सेक्टर 51 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मोबाइल, 20 हजार रुपये और लैपटॉप लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने सेक्टर 49 थाने में शिकायत दी है।
 
गाजियाबाद के कौशांबी निवासी अमरेन्द्र नायडू ने बताया कि, वह नोएडा एक्सप्रेस वे स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उसके दोस्त शोभित सेक्टर 51 होशियारपुर में किराए पर रहते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे अमरेन्द्र कंपनी से सेक्टर 51 पहुंचे। अमरेन्द्र पैदल सेक्टर की तरफ जाने लगे। होशियारपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। 

बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे मोबाइल, 20 हजार रुपये और लैपटॉप बैग लूट लिया। विरोध करने पर आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि वारदात के समय पीड़ित नशे में था।  
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.