नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मास्क नहीं लगाने वाले 976 लोगों के कटे चालान, पुलिस ने एक लाख से ज्यादा जुरमाना वसूल किया

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मास्क नहीं लगाने वाले 976 लोगों के कटे चालान, पुलिस ने एक लाख से ज्यादा जुरमाना वसूल किया

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मास्क नहीं लगाने वाले 976 लोगों के कटे चालान, पुलिस ने एक लाख से ज्यादा जुरमाना वसूल किया

Tricity Today | नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मास्क नहीं लगाने वाले 976 लोगों के कटे चालान

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेश पर ग्रेटर नोएडा के उपायुक्त राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में यह विशेष अभियान जिलेभर में चलाया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को 976 लोगों के चालान काटे हैं। इनसे एक लाख रुपये से ज्यादा जुर्माना वसूल किया गया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जानकारी दी गई है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गौतमबुद्ध नगर के जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सभी नौ थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोटर व्हीकल एक्ट और उत्तर प्रदेश कोविड-19 नियमावली के तहत विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के चालान काटे गए हैं। सबसे ज्यादा 200 लोगों के चालान कासना थाना क्षेत्र में किए गए हैं। इसके बाद बीटा टू कोतवाली पुलिस ने 124 लोगों के चालान काटे हैं। दादरी कोतवाली पुलिस ने 129 लोगों पर जुर्माना लगाया है। दनकौर कोतवाली पुलिस ने 108 लोगों पर जुर्माना लगाया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने 84, जारचा में 107, ईकोटेक वन में 75, जेवर में 113 और रबूपुरा में 36 लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा गया है। इस तरह सारे थानाक्षेत्रों में 976 लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा गया। इन लोगों से 1,00,100 रुपये वसूल किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी लोगों का चालान काटा गया है। सबसे ज्यादा 271 वाहनों के चालान बीटा टू कोतवाली पुलिस ने किए हैं और 1,62,600 रुपये जुर्माना लगाया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने 85, दादरी कोतवाली पुलिस ने 157, जारचा थाने की पुलिस ने 15, दनकौर में 77, कासना में 28, इकोटेक वन में 91, जेवर में 55 और रबूपुरा में 14 वाहनों के चालान किए गए हैं। इस तरह पूरे सर्किल में 793 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इन पर 5,81,500 का जुर्माना लगाया गया है। डीसीपी ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.