यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शव के बारे पुलिस ने किया खुलासा

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शव के बारे पुलिस ने किया खुलासा

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शव के बारे पुलिस ने किया खुलासा

Tricity Today | यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मिला शव

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे गुरुवार को बोरे में मिले महिला के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस जल्द ही हत्यारों का सुराग लगाने की बात कह रही है। 

गुरुवार की शाम दनकौर पुलिस को गश्त के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में एक बोरे के अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार शाम महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। जिसमें उसकी हत्या गला दबाकर बताई गई है। 

पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को विकृत कर दिया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों का सुराग लगा लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.