26 जनवरी को लेकर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

26 जनवरी को लेकर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

26 जनवरी को लेकर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Tricity Today | 26 जनवरी को लेकर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

ग्रेटर नोएडा में 26 जनवरी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया है। जिसके चलते शुक्रवार को शहर के मॉल, होटल, रेस्तरा आदि स्थानों पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

डीसीपी जोन-3 के नेतृत्व में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड की टीम शामिल थी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस बीच प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। 

डीसीपी जोन-3 राजेश कुमार सिंह और एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड की टीम ने शहर के कई मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में जांच अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड की टीम ने गहनता की साथ जांच पड़ताल की। इस बीच पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। 

डीसीपी जोन-3 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांच अभियान शुरू किया गया। पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस का यह अभियान 26 जनवरी तक जारी रहेगा। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड की टीम भी उनके साथ है। पुलिस की टीमें शाम को वाहनों की जांच पड़ताल भी करेगी। 

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जाएगा। डीसीपी ने बताया कि उनकी लोगों से भी अपील है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.