पुलिस ने सुनाया गजब फरमान, 3 दिन पत्नी और 3 दिन गर्लफ्रेंड के साथ रहेगा युवक, अब आया नया ट्विस्ट

कुछ हटके : पुलिस ने सुनाया गजब फरमान, 3 दिन पत्नी और 3 दिन गर्लफ्रेंड के साथ रहेगा युवक, अब आया नया ट्विस्ट

पुलिस ने सुनाया गजब फरमान, 3 दिन पत्नी और 3 दिन गर्लफ्रेंड के साथ रहेगा युवक, अब आया नया ट्विस्ट

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक युवक को 3 दिन पत्नी के साथ और 3 दिन गर्लफ्रेंड के साथ रहने का फैसला सुनाया है। हालांकि कुछ दिनों बाद सब गड़बड़ हो गया और गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के ऊपर यौन शोषण करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

यह मामला झारखंड का है। दरअसल, राजेश ने एक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। राजेश की बीवी अपनी सौतन से अनजान थी। एक दिन राजेश अपनी धर्मपत्नी को छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया। इस मामले की शिकायत राजेश की पत्नी ने पुलिस से की। दूसरी ओर लड़की के परिजनों ने भी अपनी बेटी के अगवा होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करके लड़की और राजेश को थाने में लेकर आ गई।

थाने में लाने के बाद राजेश की पत्नी और राजेश की गर्लफ्रेंड के बीच काफी नोकझोंक हुई। नोकझोंक मारपीट में भी बदल गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को समझाते हुए एक बड़ा फैसला लिया। राजेश की गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच समझौता हुआ कि 3 दिन राजेश अपनी पत्नी के साथ रहेगा और 3 दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहेगा। एक दिन राजेश को अपनी मर्जी से जीने का हक मिलेगा। 

पुलिस का यह फैसला राजेश की बीवी और गर्लफ्रेंड दोनों को ठीक लगा। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन 15 फरवरी 2021 को राजेश की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को उसके साथ योन शोषण करने के आरोप में राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमे दर्ज की जानकारी होने पर राजेश अपने घर से फरार हो गया है। राजेश को उसकी बीवी ने ही घर से फरार करा दिया है। अब पुलिस राजेश की तलाश में जुट गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.