ग्रेटर नोएडा : दलित किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी से लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, किशोरी को छुड़ाया गया

ग्रेटर नोएडा : दलित किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी से लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, किशोरी को छुड़ाया गया

ग्रेटर नोएडा : दलित किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी से लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, किशोरी को छुड़ाया गया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जेवर थाना क्षेत्र से अपहृत की गई एक दलित किशोरी के मामले में शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने किशोरी का पता लगा लिया है। पुलिस ने उसे अगवा करने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, नाबालिग का अपहरण और रेप करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

जेवर थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थोरा गांव में रहने वाली 15 वर्षीय दलित किशोरी को फिरोज नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को उसके कब्जे से छुड़ा लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, नाबालिग का अपहरण और रेप करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। कड़ी कार्रवाई की जा रही है। युवक और किशोरी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। दूसरी ओर परिवार ने कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने समय पर एक्शन लिया। जिससे उनकी बेटी सही सलामत बरामद हुई है। परिवार को आशंका थी कि युवक उसकी हत्या कर सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.