ग्रेटर नोएडा : व्यापारी हत्या मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अपनाएगी यह रास्ता

ग्रेटर नोएडा : व्यापारी हत्या मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अपनाएगी यह रास्ता

ग्रेटर नोएडा : व्यापारी हत्या मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस अपनाएगी यह रास्ता

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जारचा कोतवाली के कलौंदा गांव के जंगल में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में काॅल डिटेल से खुलासा होने की उम्मीद है। अब पुलिस हत्या कांड की गुथ्थी को सुलझाने के लिए काॅल डिटेल खगाल रही है। पुलिस का मानना है कि फोन आने के बाद ही व्यापारी घर से निकला था इसके बाद अगले दिन उसका शव मिला।

गांव के रहने वाला अफजल बर्तन व्यापारी है। अफजल गांव गांव फेरी लगाकर बर्तन बेचता था। मंगलवार शाम चार बजे एक फोन आया। जिसके बाद अफजल पत्नी से 10 मिनट बाद घर लौटने की कहकर निकल गया। अगले दिन उसका शव कलौंदा गांव के ईख के खेत में पड़ा मिला था। 

पोस्मार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो चुका है कि अफजल की मौत गोली लगने से हुई है। परिजन किसी से रंजिश , दुश्मनी से भी इंकार कर रहे है। जिससे हत्यारों तक पहुॅचने के लिए पुलिस कठनाई हो रही है। अब पुलिस इस मामले में केवल काॅल डिटेल को आधार मानकर काम कर रही है। एसओ जारचा श्याम सुदंर ने बताया कि जिस काॅल के आने के बाद अफजल बाहर निकला था, उसे जांच के दायरे में रखा गया है सर्विलांस टीम सक्रिय है, जल्द ही पूरे हत्या कांड का खुलासा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.