जनसंख्या फाउंडेशन ने चलाया अभियान, नारा- बच्चे दो ही अच्छे, तीसरा हुआ तो...

जनसंख्या फाउंडेशन ने चलाया अभियान, नारा- बच्चे दो ही अच्छे, तीसरा हुआ तो...

जनसंख्या फाउंडेशन ने चलाया अभियान, नारा- बच्चे दो ही अच्छे, तीसरा हुआ तो...

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जनसंख्या फाउंडेशन द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ता डा. हरपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनसंख्या पर उचित कानून बनाया जाय। इसके लिए शुरूआत इस कानून से जुड़े पहलुओं को लेकर जागरूक करने की जरूरत है।

जनसंख्या फाउंडेशन द्वारा जनसंख्या कानून को लेकर दो तीन सालों से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगभग सभी जिलों में संस्था से जुड़े लोग लोगों को गांव-गांव जाकर जागरूक कर रहे है। इसमें लोगों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कानून बनने से आम लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई तरह के लाभ मिलने वाले है।

लोगों को संबोधित करते हुए डा. हरपाल ने कहा कि देश में जनसंख्या का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे प्राकृतिक संसाधनों के अलावा देश का विकास भी प्रभावित हो रहा है। आने वाले दिनों में जनसंख्या का दुस्प्रभाव हर ओर देखने को मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि हर वर्ग और समाज के लिए जनसंख्या के लिए एक कानून होना चाहिए। इस कानून बनने के बाद सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को समान कानून मानना होगा। नए कानून में तीसरे बच्चा होने पर उसे सभी तरह की सरकारी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। ऐसे होने पर समाजिक जागरूकता बढ़ेगी और लोगों में जनसंख्या को लेकर जागरूकता आएगी। इस मौके पर अरूण चौधरी, बब्बर चौहान, वंदना त्यागी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.