BREAKING: मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभाग बांटे गए, नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री बने रहेंगे

BREAKING: मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभाग बांटे गए, नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री बने रहेंगे

BREAKING: मध्य प्रदेश में मंत्रियों को विभाग बांटे गए, नरोत्तम मिश्रा गृह मंत्री बने रहेंगे

Google Image | Shivraj Singh Chauhan and Narottam Mishra

लंबे इंतजार और माथापच्ची के बाद आखिरकार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार और मंत्रियों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया है। सोमवार की सुबह यह आवंटन किया गया है। नरोत्तम मिश्रा को राज्य का गृह मंत्री बनाए रखने के साथ सोमवार को शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में विभागों का आवंटन किया गया है।
 
मिश्रा को गृह के साथ-साथ संसदीय मामलों, कानून और न्याय विभाग का प्रभार भी आवंटित किया गया है। यशोधरा राजे सिंधिया को खेल, युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग आवंटित किए गए हैं। यशोधरा राजे सिंधिया राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की छोटी बहन और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। वह मध्य प्रदेश की शिवपुरी विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुनी गई हैं। शिवराज सिंह चौहान की पिछली सरकार में भी उनके पास खेल, युवा मामले और धार्मिक ट्रस्ट विभाग थे।
 
गोपाल भार्गव को लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामीण उद्योग का प्रभार दिया गया है। जबकि इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री नियुक्त किया गया है। इमरती देवी शिवराज सिंह चौहान की पिछली सरकार में अभी इसी विभाग की कैबिनेट मिनिस्टर थीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सामान्य प्रशासन विभाग, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास और अन्य विभागों को किसी अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किया है। यह विभाग खुद मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे हैं।
 
28 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद चौहान ने 2 जुलाई को भोपाल में पहली कैबिनेट बैठक की थी। चौहान के 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में लौटने के बाद यह दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार था। उन्होंने इससे पहले अप्रैल में केवल पांच मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.