ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एचटी लाइन टूटकर गिरी, 7 साल का बच्चा और एक व्यक्ति झुलसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एचटी लाइन टूटकर गिरी, 7 साल का बच्चा और एक व्यक्ति झुलसे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एचटी लाइन टूटकर गिरी, 7 साल का बच्चा और एक व्यक्ति झुलसे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

मंगलवार की शाम अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गयाgangaजिसकी चपेट में गली में खड़ा बच्चा और व्यक्ति आ गए gangaदोनों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैgangaग्रामीणों ने विरोध किया और जमकर हंगामा काटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित तिगरी गांव में मंगलवार को एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक 7 साल का बच्चा और एक 50 वर्षीय व्यक्ति  झुलस गए। दोनों को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। वहीं, घटना की जानकारी लगने के बाद गांव के लोगों ने हंगमा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। 

लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। तिगरी गांव के रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया कि उनके गांव से एचटी लाइन जा रही है। उनके पड़ोस में रहने वाला 7 साल का बच्चा सिद्धार्थ घर के बाहर खेल रहा था। मंगलवार की शाम अचानक तार टूटकर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया। वहीं, एक व्यक्ति जितेन्द्र भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को नोएडा की एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि तार काफी पुराने थे। जिसकी वजह से टूटे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बिजली कंपनी के सीनियर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। दोनों घायलों के परिजनों की ओर से पुलिस को बिजली अधिकारियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई है। ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.