प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ग्रेटर नोएडा पहुंचे, योगी सरकार को कहा किसान विरोधी सरकार

Tricity Today | प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पहुंचे ग्रेटर नोएडा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सोमवार को दादरी के जीटी रोड स्थित गांव बील अकबरपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे है। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि गरीबों और किसानों के हित की लड़ाई के लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा। चुनाव के समय पार्टी गठबंधन तो कर सकती है। लेकिन विलय नहीं होगा। 

शिवपाल सिंह ने कहा कि आज किसानों और गरीबों की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। दिनदहाड़े हत्याएं होने पर हाहाकार मचा है। भाजपा द्वारा  अच्छे दिन आने का जो वायदा किया गया था। वह एक झूठा का पुलिंदा था। जिसे जनता समझ चुकी है। मंहगाई ने कमर तोड़ दी और रोजगार समाप्त होते जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर दादरी क्षेत्र को अधिग्रहण मुक्त किया जायेगा। साथ ही किसानों को दस फीसदी विकसित जमीन दी जायेगी। गरीब और बेसहारा लोगों के लिए भरपूर मदद की जायेगी। किसानों के उत्पाद का मूल्य बाजार दर पर दिया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बब्बल भाटी, शिवराम यादव, रवि प्रमुख संतवीर भाटी, सुनील भाटी, भगवत सिंह, दिनेश भाटी और शेरू आदि मौजूद रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.