ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जोर-शोर से छठ पूजा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन के बिना व्रतियों को घाट में प्रवेश नहीं मिलेगा, पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जोर-शोर से छठ पूजा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन के बिना व्रतियों को घाट में प्रवेश नहीं मिलेगा, पूरी जानकारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जोर-शोर से छठ पूजा की तैयारी, रजिस्ट्रेशन के बिना व्रतियों को घाट में प्रवेश नहीं मिलेगा, पूरी जानकारी

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जोर-शोर से छठ पूजा की तैयारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा 20-21 नवंबर को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण सरकारी नियमों का पालन करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी छठ पूजा की तैयारी जोरों से चल रही हैं। गौर सिटी छठ पूजा समीति इस साल अपना पांचवां छठ महोत्सव मना रही है। आयोजन समिति ने ऐलान किया है कि घाट पर पूजा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। जो व्रती  करवाएंगे, उन्हें घाट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

गौर सिटी में छठ पूजा लेक व्यू पार्क में होता है और व्रतियों की सुविधा के लिए समिति के सदस्य प्रत्येक वर्ष पूरे झील की सफाई करते हैं। समिति के सदस्यों ने रविवार को छठ घाट की सफाई की है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने काम किया है। लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ तैयारियों में भाग ले रहे हैं। समिति ने फैसला लिया है कि किसी भी व्यक्ति को पंजीकरण के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंशिंग के नियमों का पालन करना पड़ेगा।

गौर सिटी छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने बताया कि इस बार भी व्रतियों की सुविधा के लिए समीति कार्यरत है। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी आदेश के अनुसार ही पूजा का आयोजन किया जाएगा। निवासियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह कम संख्या में छठ घाट पर आएं। इसके लिए व्रतियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन किसी भी व्रती को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

समीति के सदस्य मधुकर मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट का सबसे बड़ा छठ महोत्सव गौर सिटी छठ पूजा समीति आयोजित करती है। लेकिन इस बार सरकारी आदेश के अनुसार छठ पूजा को सूक्ष्म रूप में करवाया जाएगा। निवासियों से सरकारी अनुदेश का पालन करने, मास्क लगाकर छठ घाट पर आने एवं समिति के निर्देशों के अनुसार ही छठ पूजा में सहयोग देने की अपील भी की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.