खुशखबरी: गौतमबुद्ध नगर में क्वारंटाइन 16 जिलों के लोगों को उनके घर भेजने की तैयारी, Full List

खुशखबरी: गौतमबुद्ध नगर में क्वारंटाइन 16 जिलों के लोगों को उनके घर भेजने की तैयारी, Full List

खुशखबरी: गौतमबुद्ध नगर में क्वारंटाइन 16 जिलों के लोगों को उनके घर भेजने की तैयारी, Full List

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गौतम बुद्ध नगर के आश्रय स्थलों में रह रहे दूसरे जिले के लोगों को उनके घर भेजने की तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। इसके लिए मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एमएन उपाध्याय ने यूपी रोडवेज के रीजनल मैनेजर को पत्र भेजा है। इस पत्र के साथ उन लोगों की सूची भी भेजी गई है, जिन्हें गौतम बुद्ध नगर से उनके जिलों में भेजना है।

आपको बता दें कि पहला लॉकडाउन शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में अपने जिलों को लौट रहे थे। उस वक्त सरकार ने पाबंदी लगा दी थी कि जो व्यक्ति जहां है, वहीं रहेगा। उसके रहने और खाने का इंतजाम जिला प्रशासन को करना होगा। उस दौरान गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रशासन ने 17 जिलों के 39 लोगों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्वॉरेंटाइन किया था। अब इनका 14 दिन का क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है। 

अब सरकार ने आदेश दिया है कि ऐसे लोगों को उनके जिलों में भेज दिया जाए। लोगों को उनके घर भेजने से पहले वहां के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी सूचना भेजी जाएगी। गौतम बुद्ध नगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि हमारे जिले में उत्तर प्रदेश के 16 अन्य जनपदों के 36 लोगों को क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है। इन लोगों ने क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर ली है। लिहाजा, इन्हें भेजने के लिए यूपी रोडवेज के रीजनल मैनेजर को पत्र लिखकर सूची भेज दी गई है। जल्दी ही यूपी रोडवेज सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हुए इन लोगों को रूट बनाकर इनके जिलों में छोड़कर आएगी। 

गौतम बुद्ध नगर से जिन लोगों को भेजा जा रहा है, उनमें बुलंदशहर, सीतापुर, बलिया, अलीगढ़, गोंडा, जालौन, लखनऊ, एटा और फर्रुखाबाद जिलों के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा बागपत, गौतम बुद्ध नगर और हरदोई जिलों के 3-3 लोग क्वॉरेंटाइन किए गए थे। गाजियाबाद जिले के 4 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था।

एडीएम के मुताबिक इलाहाबाद के 2 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। सबसे ज्यादा कासगंज के आठ लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। अब इन सभी 39 लोगों को यूपी रोडवेज उनके जिलों तक छोड़कर आएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.