ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और यूपी मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, अक्षय कुमार का है गहरा रिश्ता

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और यूपी मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, अक्षय कुमार का है गहरा रिश्ता

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति और यूपी मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, अक्षय कुमार का है गहरा रिश्ता

Tricity Today | ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह

भारत ने 2020 के शुरूआत से ही अपने स्टार्स को खोता जा रहा है। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे भारत के हॉकी लेजेंड और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी दुखी है। यह भारत का काफी बड़ा झटका लगा है।

बताया जा रहा है कि बलबीर सिंह 8 मई से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती थें। कुछ दिनों पहले से वो काफी बिमार थें। इसके कारण उनको सांस में लेने में काफी दिक्कतें हो रही थी। बलबीर सिंह की मृत्यु पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को काफी दुख है। अक्षय कुमार ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म गोल्ड में बलबीर सिंह का किरदार निभाया था। गोल्ड फिल्म 1948 में हुए ओलिंपिक गेम्स में भारत की भूमिका पर निर्भर थी। बलबीर सिंह ने जिस तरफ 1948 में ओलिंपिक गेम्स में भारत के नाम हाॅकी में गोल्ड मैडल जीता था। गोल्ड फिल्म में अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह का रोल निभाया है। 

अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह ने निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट में लिखा है कि, मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो मैं बलवीर सिंह से अतीत में मिला था। वे बहुत बेहतरीन व्यक्तित्व वाले इंसान थे। मुझे उनके निधन का बहुत दुख हुआ है, मैं उनके परिवार वालों को दिल से संवेदनाएं करता हूं।

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी श्री बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पद्मश्री से सम्मानित और भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक बलबीर सिंह जी से भारत की भावी पीढ़ियां प्रेरणा पाती रहेंगी। उनके परिवार व प्रशंसकों को मेरी शोक-संवेदनाएं

ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह का जन्म पंजाब के हरिपुर खालसा गांव में हुआ था। बलबीर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, अपनी प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाने वाले सुप्रसिद्ध हाॅकी खिलाड़ी पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर जी के निधन की खबर दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.