Breaking: दिल्ली सिख दंगों की मुख्य गवाह भी कोरोना से संक्रमित हुईं, तीन दिन अस्पतालों के चक्कर काटती रहीं

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली सिख दंगों की गवाह कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। उन्हें झज्जर स्थित एम्स के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनआईसी) में भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद वह एक निजी अस्पताल गई थीं लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद वह दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भी गई थीं। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें लोकनायक अस्पताल जाने की सलाह दी।

जिसके चलते तीन दिन बाद उन्हें एम्स के झज्जर कैंपस में भर्ती किया गया। एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि भी की है। बीते 24 अप्रैल को बुखार आने के बाद वह एक निजी अस्पताल गई थीं। यहां उपचार नहीं मिला तो वह डीडीयू अस्पताल गईं लेकिन यहां भी बिना जांच किए ही इलाज करने में असमर्थता जता दी। 

इसके बाद उन्होंने एक और अस्पताल में जाकर जब अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद उन्हें एम्स के झज्जर कैंपस में भर्ती किया है। यह सिख दंगों के सुल्तानपुरी मामले में गवाह हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.