VIDEO: प्रियंका गांधी ने दिल्ली में केंद्र सरकार बंगला सौंपा, देखिए अफसरों को कैसे घुमाया पूरा घर

VIDEO: प्रियंका गांधी ने दिल्ली में केंद्र सरकार बंगला सौंपा, देखिए अफसरों को कैसे घुमाया पूरा घर

VIDEO: प्रियंका गांधी ने दिल्ली में केंद्र सरकार बंगला सौंपा, देखिए अफसरों को कैसे घुमाया पूरा घर

Tricity Today | प्रियंका गांधी ने दिल्ली में केंद्र सरकार बंगला सौंपा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी ने दिल्ली में 35 लोधी एस्टेट वाला बंगला गुरुवार को केंद्र सरकार को सौंप दिया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने करीब 1 महीने पहले प्रियंका गांधी के इस बंगले का आवंटन रद्द कर दिया था। प्रियंका गांधी को एसपीजी सिक्योरिटी के मद्देनजर यह बंगला पूर्व में आवंटित किया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को यह बंगला आवंटित किया गया है।

प्रियंका गांधी के कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक बंगला केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया है। इसके लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक टीम 15 लोधी एस्टेट पहुंची थी। प्रियंका गांधी ने बाकायदा पूरे बंगले में अधिकारियों की टीम को घुमाया और एक-एक चीज दिखाई है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने अधिकारियों से खाली करने का सर्टिफिकेट और रिपोर्ट भी हासिल की है। प्रियंका गांधी ने पूरे परिसर का दौरा अधिकारियों को करवाया और एक एक चीज की जांच करवाई है।

प्रियंका गांधी ने सीपीडब्ल्यूडी के संपत्ति निदेशक को बंगले में करवाए गए सारे काम, फिटिंग और फिक्सचर्स सौंपे हैं। पूरा बिजली का बिल भुगतान कर दिया है। पानी और जितने भी बाकी बकाया थे, सब चुका दिया है। जुलाई महीने का पूरा किराया और बकाया का भुगतान करते हुए 31 जुलाई से पहले सभी अकाउंट बंद करवा दिए हैं। प्रियंका गांधी ने आवंटन पत्र को रद्द करवाते हुए बंगले को सुपुर्द किया है। उनके कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रियंका गांधी अभी अस्थाई रूप से दिल्ली में ही निवास करेंगी। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में एक किराए का मकान ले लिया है। प्रियंका गांधी परिवार के साथ किराए के घर में शिफ्ट हो गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी के लखनऊ शिफ्ट होने की जानकारी मिली थी। लखनऊ में उनके लिए उनकी एक पुरानी रिश्तेदार का घर देखा गया था। बाद में बताया गया कि वह गुरुग्राम शिफ्ट हो रही हैं। गुरुग्राम में उनके पति राबर्ट वाड्रा का घर है, लेकिन आप प्रियंका गांधी के कार्यालय से जानकारी दी गई है कि प्रियंका गांधी अभी अस्थाई रूप से दिल्ली में ही निवास करेंगी। उन्होंने स्थाई रूप से बचने का निर्णय अभी नहीं लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.