प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा भाटी के परिजनों को पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई

प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा भाटी के परिजनों को पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई

प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा भाटी के परिजनों को पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई

Tricity Today | प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा भाटी के परिजनों को पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद पहुंचाई

सडक़ हादसे में जान गंवाने वाली होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिवार की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी ने हाथ बढ़ाया है। प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए शोक संदेश और पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दादरी क्षेत्र के डेरी स्कनर गांव पहुंचा और प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के संदेश को छात्रा के परिवार तक पहुंचाया और हर संभव मदद का आश्वाशन दिया है। 

बता दें कि होनहार छात्रा अमेरिका के एक नामी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसे 3 करोड़ 80 लाख रूपये की स्कॉलरशिप मिली थी। बीते दिनों जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद के पास हुए सडक़ हादसे में छात्रा की मौत हो गई थी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुदीक्षा भाटी के परिवार के साथ खड़ी हैएहर संभव मदद करने को तैयार रहेगी। 

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार से कम से कम एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। 

जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सुदीक्षा भाटी हमारे क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने वाली बेटी थीए उसने हमारे क्षेत्र का नाम विदेशों तक रोशन किया। सुदीक्षा भाटी का जाना पूरे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश कमेटी के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू, विदित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र नागर, राजेंद्र अवाना, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला, ओमवीर यादव, पुरुषोत्तम नागर आदि शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.