प्रियंका गांधी दिल्ली में जो बंगला खाली करेंगी उसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी रहेंगे

प्रियंका गांधी दिल्ली में जो बंगला खाली करेंगी उसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी रहेंगे

प्रियंका गांधी दिल्ली में जो बंगला खाली करेंगी उसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी रहेंगे

Google Image | भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी

प्रियंका गांधी को 1 अगस्त तकिया बंगला खाली करने को कहा गया है

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के लुटियन जोन में 15 लोधी एस्टेट वाला बंगला 1 अगस्त से पहले खाली कर देंगी। केंद्र सरकार ने उन्हें 1 जुलाई को नोटिस भेजकर यह बंगला खाली करने को कहा है। दरअसल, उन्हें बताया गया है कि उनकी एसपीजी सिक्योरिटी हटा ली गई है। ऐसे में वह इस बंगले में निवास करने की हकदार नहीं रह गई हैं। दूसरी और अब यह बंगला भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को आवंटित कर दिया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि 1 अगस्त को इस बंगले पर अनिल बलूनी का अधिकार हो जाएगा।

प्रियंका गांधी को एसपीजी सिक्योरिटी दी गई थी और उसके मद्देनजर 15 फरवरी 1997 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें यह बंगला आवंटित किया था। तब से प्रियंका गांधी और उनका परिवार यहां रह रहे थे। अब 1 जुलाई को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रियंका गांधी को नोटिस भेजकर यह बंगला खाली करने के लिए कहा है। दूसरी और प्रियंका गांधी दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट कर रही हैं। प्रियंका गांधी लखनऊ में अपने रिश्तेदार शीला कौल के घर में रहेंगी।

यह 15 लोधी एस्टेट का बंगला अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। अनिल बलूनी राज्यसभा के सांसद भी हैं। उन्हें फिलहाल सांसदों को मिलने वाला आवास उपलब्ध करवाया गया है। अनिल बलूनी कैंसर से पीड़ित हैं। उनका पिछले दिनों ऑपरेशन किया गया है। जिसके बाद अनिल बलूनी ने एक बेहतर आवास केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से मांगा था। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अनिल बलूनी के डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अभी जिस घर में रहते हैं, वह उनके लिए बीमारी के चलते उपयुक्त नहीं है। लिहाजा, उनकी मांग पर उन्हें 15 लोधी एस्टेट वाला बंगला दिया गया है। 1 अगस्त को यह बंगला अनिल बलूनी के अधिकार में आ जाएगा।

प्रियंका गांधी इस बंगले में सुरक्षा के मद्देनजर रह रही थीं। अब उनकी एसपीजी सुरक्षा हटा ली गई है तो केंद्र सरकार उनसे बंगला भी खाली करवा रही है। अब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अनिल बलूनी इस बंगले में स्वास्थ्य के आधार पर निवास करेंगे। उन्हें केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने बंगला आवंटित कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.