प्रोफेसर सुशील शर्मा को हिन्दी भाषा भूषण सम्मान दिया गया

प्रोफेसर सुशील शर्मा को हिन्दी भाषा भूषण सम्मान दिया गया

प्रोफेसर सुशील शर्मा को हिन्दी भाषा भूषण सम्मान दिया गया

Tricity Today | प्रोफेसर सुशील शर्मा को हिन्दी भाषा भूषण सम्मान दिया गया

ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव के निवासी प्रोफेसर सुशील कुमार शर्मा को राजस्थान श्रीनाथद्वारा की ओर हिंदी भाषा भूषण सम्मान से नवाजा गया है। उन्हे यह सम्मान राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने दिया। प्रोफेसर सुशील कुमार शर्मा ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में मिजोरम केंद्रीय विश्चविद्यालय में हिंदी भाषा, साहित्य के प्रोफेसर हैं।

प्रोफेसर सुशील कुमार शर्मा को यह सम्मान साहित्यक सेवाओं के लिए दिया गया है। उनकी अब तक दस साहित्यिक और भाषापरक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय शोध संगोष्ठियों में शोधपत्रों की प्रस्तुति कर चुके हैं। उन्होने बताया कि उन्हें यह सम्मान राजस्थान के श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सौंपा। यह सम्मान प्रोफेसर सुशील कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी शशिबाला शर्मा को दिया गया। इस कार्यक्रम में पंडित मदन मोहन शर्मा, कांग्रेस के राजसमंद जिले के अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर उर्फ काका, श्याम प्रकाश देवपुरा आदि शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.