GREATER NOIDA: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का दूसरा दिन भी प्रदर्शन, गिरफ्तारी और रिहाई

GREATER NOIDA: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का दूसरा दिन भी प्रदर्शन, गिरफ्तारी और रिहाई

GREATER NOIDA: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का दूसरा दिन भी प्रदर्शन, गिरफ्तारी और रिहाई

Tricity Today | पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का कांग्रेसियों ने विरोध किया

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गौतम बुध नगर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। गुरुवार की दोपहर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया  जिसके बाद पुलिस ने कुछ कांग्रेसियों की गिरफ्तारी भी की। हालांकि, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया है।

जिले के कांग्रेसियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अल्फा कमर्शियल बेल्ट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पिछले 19 दिनों से पूरे भारतवर्ष में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यह हो गई है कि देश के इतिहास में पहली बार डीजल, पेट्रोल से महंगा हो गया है। इससे यह साफ जाहिर है कि इस कोरोना महामारी की जो आर्थिक तंगी को हम लोग झेल रहे हैं, उससे भाजपा सरकार को कोई हमदर्दी नहीं है।

मनोज ने कहा, सरकार ऊपर से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर उन सब पर दोहरी मार का काम कर रही है। क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से हर चीज महंगी होती है। हमारी भाजपा सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द बढ़ती कीमतों को वापस ले। नहीं तो भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जोर-शोर से जारी रहेगा। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है। अगर नीयत साफ होती तो पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में लाकर आम आदमी को राहत देने का काम करती।

इस प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर, प्रदेश सचिव सेवादल अशोक पंडित, अजीत दोला, दिनेश शर्मा, राम भरोसे शर्मा, अखलाक, पारूल चौधरी, सुमन भाटी, शाहिद, वसीम, अखिल, विपिन कसाना, धर्मेंद्र भाटी, सोनू भाई, नाजिम भाई, रवि बैसोया, अनिल खारी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.