जेवर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया, किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जेवर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया, किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जेवर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया, किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

किसानों ने कहा- सरकार की नीतियों के कारण किसान और गरीब की हालत खराब हो गई है gangaपुतला दहन में किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और नारेबाजी की

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तालान के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने रविवार मेवला गोपालगढ़ गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया है किसान कांग्रेस ने यह प्रदर्शन डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहासा वृद्धि को लेकर किया है। किसानों ने तेल पर बढ़े दाम वापस लेने की मांग की है।

जेवर क्षेत्र के गांव मेवला गोपालगढ़ के निवासी और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तालान ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, देश में लाॅकडाउन के चलते किसान बर्बाद हो चुका है। प्रधानमंत्री ने किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाना तो दूर डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर किसान, गरीब व मजदूर की कमर तोड़ दी है।

योगेश ताला ने कहा कि आज देश का किसान भुखमरी के कगार पर है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण  किसान पाइप आई के लिए मोहताज हो गए हैं। भाजपा सरकार की नीतियों के चलते अमीर और ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं। गरीब और किसान की हालत दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। 

योगेश तालान के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया और डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। पुतला दहन के वक्त बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.