नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने छठ महोत्सव में कोरोना महामारी को जल्द खत्म होने की प्रार्थना की

नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने छठ महोत्सव में कोरोना महामारी को जल्द खत्म होने की प्रार्थना की

नोएडा : पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने छठ महोत्सव में कोरोना महामारी को जल्द खत्म होने की प्रार्थना की

Tricity Today | पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने छठ महोत्सव में कोरोना महामारी को जल्द खत्म होने की प्रार्थना की

NOIDA : सेक्टर-31 के शहीद भगत सिंह पार्क में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति ने छठ महोत्सव का आयोजन किया है। इस दौरान छठ वृतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृध्दि की कामना के साथ कोरोना महामारी को जल्द खत्म होने की प्रार्थना की है। 

समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि छठ व्रती सुबह 4 बजे से ही घाट पर जमा होने लगे थे। वेला में छठी मैया के भजन पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। भगवान भास्कर को प्रसाद अर्पित कर उनको दूध और जल से अर्घ्य दिया गया और इसी के साथ चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन हुआ। पूजा के उपरांत घाट के पानी को निकाल कर पार्क में डाल दिया गया और पूरे पार्क की सफाई की गई।

समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि छठ महोत्सव सूर्य उपासना का अदभुत पर्व है। यह महापर्व हमें प्रकृति के निकट रहने का संदेश देता है। इसमें तालाबों, नदियों के घाटों की सफाई की जाती है। जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। इंसान की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ विनाशकारी साबित होती जा रही है, ऐसे में प्रकृति के साथ समन्वय रख विषम परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाया जा सकता है। यह त्यौहार हमें यही शिक्षा देता है। उषा काल में सूर्य को दिया अर्घ्य हमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही तमाम रोगों का नाश भी करता है।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी अर्जुन प्रजापति, राजेश कुमार, अविनाश सिंह, सुजीत केसरी, गजेंद्र सिंह, तरुण कुमार, सुरेश दास, शंकर महतो सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.