ग्रेटर नोएडा में तेंदुए के बाद मिला अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में तेंदुए के बाद मिला अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

ग्रेटर नोएडा में तेंदुए के बाद मिला अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में तेंदुए के बाद मिला अजगर

ग्रेटर नोएडा में तेंदुए के बाद अब अजगर मिला है। जिसे वन विभाग की टीम ने पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। दूसरी ओर एनटीपीसी प्लांट में जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पहले तेंदुआ दिखाई दिया, जो अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। मंगलवार को प्लांट के थर्मल स्टेज फर्स्ट की कार पार्किंग के पास अजगर दिखाई दिया। जिससे प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों में खौफ का माहौल है। एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से यह जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर प्लांट से बाहर जंगल में छोड़ दिया है।

वन विभाग के अनुसार एनटीपीसी प्लांट के थर्मल स्टेज फस्ट की कार पार्किंग के पास मंगलवार की शाम चार बजे के करीब लगभग 10 से 15 फिट लम्बा और 20 किलोग्राम वजन का अजगर लोगो ने रेंगता हुआ देखा। जिसको देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। सूचना पूरे प्लांट मे फैलने से मौके पर देखने के लिए भीड़ इकत्र हो गयी। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन के मैनेजमेंट ने यह जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने मिलकर अजगर को प्लास्टिक के थैले मे बंद किया। टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा है। तब जाकर लोगों ने राहत ली है।

आपकी बता दें कि एनटीपीसी प्लांट में छह अक्टूबर को तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसको आज तक पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं, अब मंगलवार को अजगर दिखाई देने से प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों मे भय का माहौल बना हुआ है।

डीएफओ ने किया प्लांट का दौरा

गौतमबुद्ध नगर के डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव ने मंगलवार को तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम के साथ पूरे प्लांट का सघनता से दौरा किया। जहां-जहां कमियां पाई गई, वहां ठीक करने के आदेश दिये हैं। डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए प्लांट मे सर्च अभियान बराबर चलाया जा रहा है। एक पिंजारा और लगाया गया है। अब पिंजरों की संख्या तीन कर दी गयी है। सभी पिंजरों में मांस के टुकड़े रखे गये हैं। अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.