लंबे इंतजार के बाद आ गया राफेल, देखिए वीडियो

लंबे इंतजार के बाद आ गया राफेल, देखिए वीडियो

लंबे इंतजार के बाद आ गया राफेल, देखिए वीडियो

Google Image | भारत में आ गया राफेल

पांच राफेल लडाकू विमान हरियाणा के अंबाला में पहुंच गए है। यह भारत के लिए काफी ऐतिहासिक पल है। भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ गई है। फ्रांस के साथ हुए सौदे के तहत राफेल लड़ाकू विमान की पहली खेप हरियाणा के अंबाला एयरबेस पहुंची है। अंबाला वायु सेना स्टेशन पर राफेल का वाटर सैलूट से स्वागत किया गया है। इन 5 राफेल जेट को रिसीव करने के लिए एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अंबाला एयरबेस पर मौजूद है।

27 जुलाई को फ्रांस से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हुए थे। लगातार 7 घंटे तक उड़ान भरते हुए कल शाम को अबूधाबी के एयरबेस पर यह 5 राफेल लड़ाकू विमान पहुंचे थें। जहां से आज सुबह इन विमानों ने भारत के लिए उडान भरी थी। इन 5 राफेल लड़ाकू विमानों को दो सुखोई लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया है। इन विमानों को 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन के कमांडिंग आफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह की अगुवाई में पायलट फ्रांस से लेकर भारत लाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.