राहुल और प्रियंका गांधी पैदल ही यमुना एक्सप्रेस वे से हाथरस तक यात्रा करने उतरे, पुलिस के हाथ पांव फूले

राहुल और प्रियंका गांधी पैदल ही यमुना एक्सप्रेस वे से हाथरस तक यात्रा करने उतरे, पुलिस के हाथ पांव फूले

राहुल और प्रियंका गांधी पैदल ही यमुना एक्सप्रेस वे से हाथरस तक यात्रा करने उतरे, पुलिस के हाथ पांव फूले

Tricity Today | राहुल और प्रियंका गांधी पैदल ही यमुना एक्सप्रेस वे से हाथरस तक यात्रा करने उतरे

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर रोकने के बाद करीब आधे घंटे तक कांग्रेसियों ने हाथरस जाने की जिद कर रही है। पुलिस लगातार उनको आगे बढ़ने से रोक रही है। राहुल और प्रियंका गांधी अपनी कार से नीचे उतर गए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि वह पैदल ही हाथरस तक यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रा करेंगे। पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। दूसरी और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार नहीं है।

हाथरस जाने की कोशिश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा महामंत्री प्रियंका गांधी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर बैठे हुए हैं। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मोर्चाबंदी करके खड़े हुए हैं। 

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 0 पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर दी है। जिसकी वजह से noida-greater नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। बैरिकेडिंग के एक और भारी फोर्स चढ़ा हुआ है। वही सामने कांग्रेसी डटे हुए हैं। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने लाठियां भांजी हैं। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई है। हालात संभालने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन से और फोर्स मौके पर भेजा जा रहा है। 

दूसरी ओर जीरो पॉइंट पर लगातार कांग्रेसियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले आधे घंटे से यही हालात बने हुए हैं। पुलिस प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कोशिश में है। लेकिन उनकी कार को सैकड़ों कांग्रेसियों की भीड़ ने घेर रखा है। ऐसे में यह हाई वोल्टेज ड्रामा अभी कुछ और देर कितने की उम्मीद है। 

आपको बता दें कि हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। पिछले 3 दिनों से सुबह में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी आग बबूला है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की थी।  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.