BIG BREAKING : राहुल और प्रियंका गांधी नोएडा से हाथरस के लिए रवाना, कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BIG BREAKING : राहुल और प्रियंका गांधी नोएडा से हाथरस के लिए रवाना, कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BIG BREAKING : राहुल और प्रियंका गांधी नोएडा से हाथरस के लिए रवाना, कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tricity Today | कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए राहुल और प्रियंका गांधी। अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी तीन अन्य नेताओं के साथ नोएडा डीएनडी से हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। इन लोगों के डीएनडी छोड़ते ही पुलिस ने कांग्रेसियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है। जानकारी मिली है कि इस लाठीचार्ज में कई लोगों को चोट भी लगी हैं। एक घायल कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी अपने साथ कार में लेकर गई हैं। दूसरी ओर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार भी की हैं।

हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए प्रियंका और राहुल गांधी दोपहर बाद करीब 3:45 बजे नोएडा डीएनडी पहुंचे थे। उनके साथ कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के 35 सांसदों भी डीएनडी आए थे। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में पार्टी वर्कर डीएनडी पहुंचे। 

दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी लोगों को रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। करीब आधा घंटा तक चली गहमागहमी के बाद शासन से मंजूरी मिलने पर राहुल और प्रियंका गांधी को तीन अन्य नेताओं के साथ हाथरस जाने की इजाजत दे दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने राहुल गांधी को यह जानकारी दी। इसके बाद करीब 4:30 बजे यह लोग हाथरस के लिए रवाना हुए। प्रियंका और राहुल के कार में सवार होते ही पुलिस ने कांग्रेसियों की भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी भांजनी शुरू कर दी। इसके कारण कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में लोगों को चोट लगी है। लाठीचार्ज की जानकारी मिलते ही राहुल और प्रियंका गांधी अपनी कार से नीचे उतर गए। इसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी की पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। एक कार्यकर्ता को लाठी पड़ने से चोट लगी थी। प्रियंका गांधी ने उसे उठवाकर अपनी कार में बैठाया है। 

राहुल और प्रियंका गांधी ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी नहीं की जानी चाहिए। सभी लोगों को सकुशल घर वापस लौटने की इजाजत दी जाए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहुल और प्रियंका गांधी को आश्वासन दिया कि किसी भी कार्यकर्ता के साथ बल प्रयोग नहीं किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस के नेता हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.