BREAKING NEWS: राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर रोका गया, कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

BREAKING NEWS: राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर रोका गया, कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

BREAKING NEWS: राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर रोका गया, कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

Tricity Today | राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर रोका गया, कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज

हाथरस गैंगरेप और हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर रोक लिया है। दोनों नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ मौजूद है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस राहुल और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भारी भीड़ के चलते नोएडा डीएनडी पर फोर्स राहुल और प्रियंका गांधी को रोकने में कामयाब नहीं हो पाया था। लिहाजा गौतम बुध नगर पुलिस ने रणनीति में बदलाव किया राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे दिया गया था।

बता दे कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जा रहे हैं। दोनों नेताओं को रोकने के लिए गौतम बुध नगर पुलिस ने डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण कामयाबी नहीं मिली है। राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला ग्रेटर नोएडा की ओर बढ़ रहा था।

UPDATING...

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.