नोएडा डीएनडी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कांग्रेसियों की भीड़ के चलते पुलिस रोक नहीं पाई

नोएडा डीएनडी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कांग्रेसियों की भीड़ के चलते पुलिस रोक नहीं पाई

नोएडा डीएनडी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कांग्रेसियों की भीड़ के चलते पुलिस रोक नहीं पाई

Google Image | नोएडा डीएनडी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जा रहे हैं। दोनों नेताओं को रोकने के लिए गौतम बुध नगर पुलिस ने डीएनडी पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी। लेकिन भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण कामयाबी नहीं मिली है। राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला ग्रेटर नोएडा की ओर बढ़ रहा है।

जानकारी मिल रही है कि अब पुलिस उन्हें ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट या जेवर में टोल प्लाजा पर रोकने की कोशिश करेगी। जिसके मद्देनजर दोनों जगहों पर भारी फोर्स तैनात की गई है। दूसरी ओर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी चल रहे हैं। जिसके चलते पुलिस को टकराव का सामना करना पड़ सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.