BIG BREAKING : राहुल गांधी आज फिर हाथरस जाएंगे, नोएडा डीएनडी से यमुना एक्सप्रेस वे ही रूट होगा

BIG BREAKING : राहुल गांधी आज फिर हाथरस जाएंगे, नोएडा डीएनडी से यमुना एक्सप्रेस वे ही रूट होगा

BIG BREAKING : राहुल गांधी आज फिर हाथरस जाएंगे, नोएडा डीएनडी से यमुना एक्सप्रेस वे ही रूट होगा

Tricity Today | Rahul Gandhi

कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। राहुल गांधी आज फिर हाथरस जाएंगे। वह सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर करीब 12:00 बजे नोएडा डीएनडी पहुंचेंगे। रूट वही पुराना होगा। डीएनडी से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और फिर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए उन्हें हाथरस जाना है। इस बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जानकारी दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि राहुल गांधी आज फिर हाथरस जा रहे हैं। वह दोपहर करीब 12:00 बजे नोएडा डीएनडी पहुंचेंगे। वहां से ग्रेटर नोएडा होते हुए हाथरस जाएंगे। उनके साथ विपक्षी दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी हाथरस जाएगा। सभी सांसद हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके लिए नोएडा और गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी दी कि पंजाब में चल रही तीन दिवसीय ट्रैक्टर यात्रा के आज अंतिम दिन राहुल गांधी को एक जनसभा को संबोधित करना था। यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। राहुल गांधी जन सरोकारों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद उत्तर प्रदेश की 19 साल की बेटी के दुःखी परिवार से मिलने के लिए आज दोपहर हाथरस जाएंगे। वहां लड़की की बेरहमी से हत्या की गई है।

आपको बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पहुंचे थे। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोका था। इस दौरान कांग्रेसी और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़पें हुई थीं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। राहुल गांधी तक के साथ पुलिस अधिकारियों ने धक्का-मुक्की की थी। करीब 4 घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया था। देर शाम दोनों को गौतमबुद्ध नगर से ले जाकर दिल्ली की सीमा में पुलिस ने छोड़ा था। उस दिन भी राहुल गांधी ने एलान किया था कि वह एक बार फिर आएंगे। वह हाथरस जाकर पीड़ित परिवार से अवश्य मिलेंगे।

दूसरी ओर आज राहुल गांधी के हाथरस जाने को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस किसी भी तरह का प्रतिरोध नहीं करेगी। आपको बता दें कि शुक्रवार की देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढिलाई बरतने और पीड़ित परिवार को परेशानी पहुंचाने के आरोपों में हाथरस के पुलिस अधीक्षक वीर विक्रम और डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। जांच के लिए गठित की गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की पहली रिपोर्ट शनिवार को मुख्यमंत्री के पास पहुंची। जिसके आधार पर यह एक्शन लिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर न केवल विपक्ष बल्कि योगी आदित्यनाथ को अपने लोगों से भी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी शुक्रवार की दोपहर एक के बाद एक ट्वीट भी किए थे। 

जिसमें उमा भारती ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। उमा भारती ने कहा था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के संदिग्ध एक्शन की वजह से राज्य सरकार, योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब हुई है। इसके बाद ही योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया है। इतना ही नहीं उमा भारती ने तो यहां तक लिखा कि अगर वह करोना वायरस से संक्रमित नहीं होती तो वह भी हाथरस जरूर जातीं। उमा भारती ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह विपक्षी दलों के नेताओं को हाथरस जाने से नहीं रोकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.