नोएडा में राज बब्बर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

नोएडा में राज बब्बर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

नोएडा में राज बब्बर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Tricity Today | Raj Babbar welcomed by Congressmen in Noida

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर का नोएडा में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। राज बब्बर किसान जन जागरण अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इस दौरान नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में महामाया फ्लाई ओवर एक्सप्रेस वे पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

महानगर कांग्रेस के प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजबब्बर ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा, आम लोगों की लड़ाई लड़ने को तत्पर रहें। स्वागत करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना, एआईसीसी दिनेश अवाना, प्रदेश सचिव विदित चौधरी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी, प्रवक्ता पवन शर्मा, जिला युवक अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता शारदा, राजकुमार भारती, प्रमोद शर्मा, रोहित सपरा, फिरे सिंह, अशोक शर्मा, ललित अवाना, दानिश सैफ़ी, डॉ. सीमा, दयाशंकर पाण्डेय, मोहम्मद गुड्डू, रिजवान चौधरी, रणबीर भाटी, सुभाष मिश्रा, सतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, विक्रम चौधरी, जितेंद्र अम्बावत, समीर, ऋषि गौतम, परवेज, मोहम्मद अली, यतेन्द्र शर्मा, डॉ. इमरान शुबैर, अंजार, आशुतोष, अब्दुल सत्तार, राजकुमार मोनू मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.