गुर्जर शोध संस्थान में राजनाथ सिंह ने बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

गुर्जर शोध संस्थान में राजनाथ सिंह ने बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

गुर्जर शोध संस्थान में राजनाथ सिंह ने बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

TriCity Today | Babu Hukum Singh Statue

बाबू हुकुम सिंह ने ही ग्रेटर नोएडा में गुर्जर शोध संस्थान की स्थापना की थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे थे।gangaउनके बारे में राजनाथ सिंह ने कहा, वह दूरदर्शी और काबिल व्यक्ति थे। आम आदमी की परेशानी को समझने और उसका निवारण करने की हुकुम सिंह के भीतर अद्भुत क्षमता थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में पूर्व मंत्री और कैराना के सांसद बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। बाबू हुकुम सिंह उत्तर प्रदेश की राजनाथ सिंह सरकार में केबिनेट मंत्री थे। उनके बारे में राजनाथ सिंह ने कहा, वह दूरदर्शी और काबिल व्यक्ति थे। आम आदमी की परेशानी को समझने और उसका निवारण करने की हुकुम सिंह के भीतर अद्भुत क्षमता थी। वह हमारे लिए बड़े भाई के समान थे।

बाबू हुकुम सिंह ने ही ग्रेटर नोएडा में गुर्जर शोध संस्थान की स्थापना की थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे थे। जब मैं मुख्यमंत्री था तो वह ऊर्जा मंत्री थे। उस वक्त प्रदेश में बिजली को लेकर बड़ा संकट रहता था। तब बाबू हुकुम सिंह ने पढ़ने वाले बच्चों और खेतों से थक-हारकर आने वाले किसानों के लिए बिजली आपूर्ति की रोस्टिंग को नियोजित किया था। जिसमें गांवों में बिजली शाम के समय आती थी। जिससे बच्चे आराम से पढ़ लते थे और शाम को गांवों में महिलाएं सहूलियत के साथ खाना बना लेती थीं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, सांसद डा.महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, बिजनौर के सांसद मलूक सिंह नागर, कैराना के सांसद प्रदीप सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर, मेरठ के विधायक सोमेंद्र तोमर, शामली के विधायक तेजेंद्र सिंह निरवाल, तिगांव के विधायक राजेश नागर, यूपी गन्ना शोध संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, वेदराम भाटी, हरिश्चंद्र भाटी, बाबू हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह और शोध संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.