नोएडा: कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों तक पहुंचेगी बहनों की राखी

नोएडा: कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों तक पहुंचेगी बहनों की राखी

नोएडा: कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों तक पहुंचेगी बहनों की राखी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

अस्प्तालों में भर्ती कोरोना मरीज भी रक्षाबंधन मना सकेंगे। इसके लिए कोविड अस्पतालों ने तैयारी पूरी कर ली है। बहनों की राखियों को मरीजों तक पहुंचाया जाएगा और वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कराएंगे। अस्पतालों का कहना है कि भाई बहनों के इस त्योहार पर सबको खुशी दी जाएगी। इस काम के लिए अलग से कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इलाज के लिए मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। सोमवार को भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन है। अस्पताल में भर्ती मरीज इस बार रक्षाबंधन मनाने पर असंमजस था। लेकिन अब अस्पतालों ने इसका इंतजाम कर दिया है। शारदा अस्पताल ने कहा कि जिन बहनों के भाई अस्पताल में भर्ती हैं, वह राखी भेज सकते हैं। अस्पताल के कर्मचारी राखी उन तक पहुंचाएंगे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात भी करवाएंगे। वीडिया कांफ्रेंसिंग के लिए टेली ट्राली का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिये वरिष्ठ डॉक्टर मरीजों से बात करते हैं और उनका इलाज करते हैं।

शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाइयों व बहनों को राखी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए 0120-2323625 नंबर जारी किया गया है। यह 24 घंटे काम कर रहा है। इस पर फोन करके अधिक जानकारी ली जा सकती है। अगर कोई राखी भेजेगा तो उसे मरीज तक पहुंचाया जाएगा। अगर वह चाहेगा तो मरीज से बात भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जाएगी। इसको लेकर शारदा अस्पताल ने तैयारी पूरी कर ली है।

ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में एल-1 श्रेणी के मरीजों का इलाज किया जाता है। यहां पर बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां पर राखी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. उमा शंकर शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों के लिए राखी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। अगर कोई बहन अस्पताल तक राखी लेकर आती है तो उसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। भाई-बहन के पवित्र त्योहार को  देखते हुए यह इंतजाम किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.