शर्मनाक: नोएडा में आठवीं की छात्रा से रेप और 14 साल की किशोरी से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

शर्मनाक: नोएडा में आठवीं की छात्रा से रेप और 14 साल की किशोरी से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

शर्मनाक: नोएडा में आठवीं की छात्रा से रेप और 14 साल की किशोरी से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में दो शर्मनाक घटनाएं हुई हैं। एक पॉलीटिकल पार्टी के नेता और उसके भतीजों पर 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। यह वारदात नोएडा के सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में हुई है। दूसरी घटना भी इसी थानाक्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई है। बच्ची को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में एक राजनीतिक दल के नेता और उसके भतीजों पर एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी की मां का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली है। अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सेक्टर-39 थाने में सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

महिला ने बताया कि वह सेक्टर-108 में एक नेता के कार्यालय में काम करती है। वह अपनी 14 साल की बेटी और पति के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बसपा नेता उसे और उसके पति को किसी बहाने से घर से बाहर भेज देता था। इसके बाद नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। यह भी आरोप है कि नेता के दो भतीजों और अन्य लोगों ने भी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाया है। महिला का आरोप है कि अब बसपा नेता उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

दूसरी तरफ नेता का कहना है कि महिला के सारे आरोप निराधार हैं। एक व्यक्ति के कहने पर महिला झूठे आरोप लगाकर उसे और उसके भतीजों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से उनका लेनदेन का विवाद है। वही लोग महिला को आगे करके उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में सेक्टर-39 थाने के प्रभारी नीरज मलिक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं, पार्टी के जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में जिस व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उसका हमारी पार्टी से कोई  लेना-देना नहीं है।

दूसरी ओर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एक कॉलोनी में एक 8वीं कक्षा की छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। उसकी 14 साल की बेटी कॉलोनी के ही एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 12 जनवरी की शाम कॉलोनी की एक दुकान पर दूध लेने गई थी। छात्रा की एक सहेली आई और उसने नशीला पदार्थ मिलाकर समोसा खिला दिया। फिर वह छात्रा को अपने कमरे पर ले गई। आरोप है कि कमरे पर दो नाबालिग छात्रों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया है। जबकि, उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे किशोर सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.