ग्रेटर नोएडा में दलित लड़की के साथ रेप

ग्रेटर नोएडा में दलित लड़की के साथ रेप

ग्रेटर नोएडा में दलित लड़की के साथ रेप

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को अकेली जंगल गई दलित किशोरी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक दलित किसान की 16 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह किसी काम से जंगल गई थी। वहां उसे अकेली पाकर गांव के ही रहने वाले रवि नाम के युवक ने उसे दबोच लिया और डरा धमकाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया है। वारदात के बारे में किसी को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। घर पहुंचकर लड़की ने अपने साथ हुई वारदात परिजनों को बताई। 

जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर रबूपुरा कोतवाली पहुंचे और पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.