ग्रेटर नोएडा: शादी का झांसा देकर मकान मालकिन से आठ महीने तक दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: शादी का झांसा देकर मकान मालकिन से आठ महीने तक दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: शादी का झांसा देकर मकान मालकिन से आठ महीने तक दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

जहांगीरपुर कस्बे मे मकान मालिक महिला को शादी करने के झांसे मे लेकर आठ माह से बलात्कार करता है। शादी करने से इंकार करने पर पीडिता ने जेवर कोतवाली में जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कस्बा जहांगीरपुर निवासी पीडिता महिला अपने दो नाबालिग बच्चो के साथ अपने मकान मे रह रहती थी। महिला का पति बाहर नौकरी करता था। कस्बे का युवक विशाल (22) नौ माह पूर्व महिला से किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। महिला को शादी करने का झांसा देकर अपने जाल मे फंसा लिया। आठ माह से बलात्कार कर रहा था। पीडिता ने युवक पर शादी करने का दबाब डाला तो युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीडिता ने युवक पर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया है।

आरोपी ने जतायी शादी करने की इच्छा अब महिला ने किया इंकार
कोतवाली पुलिस के शिंकजे में आते ही आरोपी युवक विशाल ने महिला से शादी करने की इच्छा जताई है। मगर अब महिला ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले मे सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया है कि शारीरिक संबध बनने के बाद महिला ने युवक पर शादी करने का दबाब बनाया था। जिसमे युवक ने इंकार कर दिया था। मगर अब आरोपी शादी के लिये महिला से मिन्नत करता रहा मगर महिला ने उसकी एक नहीं सुनी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.