ग्रेटर नोएडा : राशन डीलर ने 12 साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा : राशन डीलर ने 12 साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा : राशन डीलर ने 12 साल के बच्चे को बुरी तरह पीटा, जानिए क्यों

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

कस्बा निवासी एक राशन डीलर ने किशोर के साथ मारपीट की। आरोप है कि राशन डीलर किशोर को कम राशन दे रहा था। जिसका किशोर ने विरोध किया तो नाराज होकर राशन डीलर ने किशोर को बुरी तरह से पीटा। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कस्बा निवासी कुलदीप सिंघल ने पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि उनका 12 वर्षीय बेटा मंगलवार को राशन डीलर के यहाँ राशन लेने के लिए गया था। राशन डीलर उनकी यूनिटों के अनुसार राशन कम देने लगा। बेटे ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए डीलर ने उनके बेटे के साथ गाली गलौज व जमकर मारपीट की। मारपीट से किशोर को गम्भीर चोटें आईं। घायल अवस्था में घर पहुँचने पर किशोर ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। 

किशोर के पिता कुलदीप इसकी शिकायत लेकर आरोपी डीलर के पास पहुंचे। तो आरोप है कि डीलर ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया और सरिया लेकर उन्हें पीटने का प्रयास किया। वहाँ मौजूद लोगों ने पीड़ित को आरोपी डीलर से बचाया। आरोप है कि डीलर ने पीड़ित पिता पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.