पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़न लगातार जारी: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़न लगातार जारी: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

पाकिस्तान में धार्मिक तौर पर उत्पीड़न लगातार जारी: गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Tricity Today | गोपाल कृष्ण अग्रवाल

NOIDA: नागरिकता संशोधन कानून पर जनजागरण अभियान के तहत सेक्टर-50 के कम्युनिटी सेंटर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने शिरकत की। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने की एवं विशिष्ट अथिति के रूप में मुफ्ती शमून कासमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा डायलॉग के तत्वाधान किया गया। भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सीएए किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार लोगों को नागरिकता देने का कानून है। 

उन्होंने कहा कि कानून तो पास हो गया है लेकिन जो भी लोगों की शंकाएं है उन सभी पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि लोगों की ये भी चिंता है कि क्या सीएए संविधान सम्मत है तो मैं कहना चाहूंगा कि ये संविधान के किसी भी प्रावधान उल्लघंन नहीं किया गया है लेकिन सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि ये सविंधान सम्मत है या नहीं। और क्या इस कानून की क्या आवश्यकता थी या नहीं उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान से आए हुए लोगों के साथ बहुत लम्बे समय के काम करता रहा हूं तो उनकी प्रताड़ना देख कर मैं कह सकता हूं कि इस कानून की बहुत जरूरत थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.