वस्तु सुधार: किचन से डस्टबिन हटाने से बन जाते हैं यह बिगड़े हुए काम, फ्लैट में रहने वालों के लिए खास खबर

वस्तु सुधार: किचन से डस्टबिन हटाने से बन जाते हैं यह बिगड़े हुए काम, फ्लैट में रहने वालों के लिए खास खबर

वस्तु सुधार: किचन से डस्टबिन हटाने से बन जाते हैं यह बिगड़े हुए काम, फ्लैट में रहने वालों के लिए खास खबर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

- वास्तु शास्त्र में रसोई को उर्जा का महत्वपूर्ण स्त्रोत माना गया हैganga- घर में यदि आर्थिक रूप से परेशानी सामने आ रही है तो तुरंत करें यह उपाय

कई महिलाएं अपनी सहूलियत को देखते हुए रसोई में एक डस्टबिन जरूर रखती हैं। इस डस्टबिन में रसोई संबंधित सभी कूड़े को एकत्रित किया जाता है। वास्तु शास्त्री मानते हैं की सहूलियत के लिए किया जाने वाला छोटा सा यह काम घर में बड़ी मुसीबतें लेकर आता है। कई बार घर की भौगोलिक स्थिति और उसका आकार देखते हुए रसोई में रखा हुआ डस्टबिन पूरे घर के ईशान कोण को ही प्रभावित करता है।

वास्तु शास्त्री और कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित उत्तम तिवारी ने जानकारी दी कि वास्तुशास्त्र में कूड़ेदान को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। खासतौर से तेजी से उभर रहे फ्लैट्स कल्चर में वास्तु संबंधित कई नियमों की अनदेखी की जाती है। यह ध्यान रखने की जरूरत है कि घर में यदि कूड़ेदान को रखा गया है तो वह घर के ऊर्जा के स्त्रोत को कितना प्रभावित कर रहा है। रसोई में रखा गया कूड़ा दान घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करने लगता है। इससे घर में आर्थिक परेशानियां खासतौर से कर्ज, व्यापार में लगाए हुए धन की हानि, घर के बच्चों और बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और घर में क्लेश संबंधी समस्याएं सामने आने लगती है।

फ्लैट्स में यह रखें ध्यान

फ्लैट्स कल्चर में कई स्थानों पर ऐसा भी देखने को मिला है कि घर के मुख्य द्वार के ठीक बगल में रसोई का स्थान दिया गया है। ऐसी स्थिति में रसोई में रखा गया कूड़ा दान मुख्य द्वार के साथ-साथ रसोई और भर के ईशान कोण को पूरी तरह से प्रभावित करता है। यदि आप फ्लैट्स में रह रहे हैं और फ्लैट के मुख्य द्वार के ठीक बगल में रसोईया खाना खाने का स्थान बनाया गया है तो तत्काल प्रभाव से रसोई में रखते हुए डस्टबिन को हटा देना चाहिए।

12 घंटे से अधिक नहीं रखना चाहिए कूड़ा

घर को वास्तु दोष से प्रभावित होने से बचाने के लिए यह जरूरी है कि घर में किसी भी स्थान पर 12 घंटे से अधिक कूड़ा नहीं रहना चाहिए। यदि घर में साफ सफाई की व्यवस्था 24 घंटे पर एक बार यानी सिर्फ सुबह ही हो पाती है। तो ऐसी स्थिति मे घर से बाहर कूड़ा रखने के एक स्थान का चयन करना चाहिए। घर से गोधूलि से पहले सुबह से दोपहर तक निकलने वाले कूड़े को हटाकर घर के बाहर किसी भी स्थान पर रखवा देना चाहिए। इससे घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी।

पश्चिम और दक्षिण दिशा में रखें कूड़ा

वास्तव में घर का कूड़ा रखने की सबसे सर्वोत्तम जगह पश्चिम और दक्षिण दिशा माना गया है। ऐसा करने से घर के ईशान को सहित अन्य शुभ कोनों को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा यदि घर के उत्तर दिशा में कूड़ा रखने के स्थान को बनाया गया है तो इससे घर के ईशान कोण सहित अन्य स्थान भी प्रभावित होते हैं। इससे भयंकर नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

मुख्य द्वार के बगल में ना रखे कूड़ा

शहरी इलाकों और खासतौर पर फ्लैट्स में रहने वाले कई परिवारों की आदत होती है कि वह रात में घर का बचा हुआ कूड़ा अपने दरवाजे के बाहर रख देते हैं। ऐसा वह इसलिए करते हैं की जल्द सुबह सोसाइटी में कूड़ा उठाने वाला घंटी बजा कर उनकी नींद खराब ना करें। इस तरह से ऐसे परिवार के सदस्य घर में भयंकर वास्तु दोष को आमंत्रित करते हैं। ऐसा करने से घर में क्लेश और आर्थिक संबंधी हानि उठानी पड़ सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.