रिया चक्रवर्ती ने रोते हुए VIDEO जारी की, हाथ जोड़कर बोलीं- सत्यमेव जयते

रिया चक्रवर्ती ने रोते हुए VIDEO जारी की, हाथ जोड़कर बोलीं- सत्यमेव जयते

रिया चक्रवर्ती ने रोते हुए VIDEO जारी की, हाथ जोड़कर बोलीं- सत्यमेव जयते

Social Media | रिया चक्रवर्ती ने रोते हुए VIDEO

सुशांत राजपूत की मौत के मामले में चौतरफा घिरी उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार की शाम एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। रिया चक्रवर्ती सफेद कपड़ों में कुर्सी पर बैठी हुई हैं और रोते हुए मीडिया में आ रही खबरों पर परेशानी जाहिर कर रही हैं। वह आखिर में हाथ जोड़कर सत्यमेव जयते बोलती हैं। उनकी आंखों से बहते हुए आंसू साफ नजर आ रहे हैं।

तीन दिन पहले सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह की शिकायत पर बिहार पुलिस ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें जालसाजी, धोखाधड़ी, सुशांत राजपूत के पैसे से का गबन करने और उसे बंधक बनाकर रखने जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद बिहार पुलिस मुंबई में है। रिया चक्रवर्ती की तलाश जारी है। रिया चक्रवर्ती 3 दिन पहले अपने घर से फरार हो गई थी। अब अचानक शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है।

महज 20 सेकेंड के इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती आंखों में आंसू लेकर रो रही हैं। वह जिस कमरे में बैठी हैं, उस की दीवारें बिल्कुल सफेद हैं। खुद भी सफेद कपड़े पहन कर बैठी हुई हैं। कुर्सी पर बैठकर उन्होंने यह 20 सेकंड का वीडियो बनाया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती कहती हैं, "मुझे न्याय प्रक्रिया और न्यायालय में पूरा भरोसा है। मेरा पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है। मेरे वकील मेरे लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आ रही खबरों से मैं बेहद डरी हुई हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि तक जिंदा रहेगा सत्यमेव जयते।"

आपको बता दें कि इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस 2 महीने से जांच कर रही है। हालांकि, मुंबई पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा है। जिसकी वजह से मुंबई पुलिस को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर अब सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह की शिकायत पर बिहार पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की है। बिहार पुलिस ने कई गंभीर तथ्य निकलकर सामने रखे हैं। जिसमें यह जानकारी भी आई है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत राजपूत के बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपए इधर से उधर किए हैं। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले में एफआइआर दर्ज की है। 

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी रिया चक्रवर्ती की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई शुरू नहीं हुई है। हालांकि, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका खारिज की है। जिसमें याची ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की थी।

अब शुक्रवार की शाम रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, बहुसंख्य लोग रिया चक्रवर्ती के खिलाफ हैं। लोगों का कहना है कि अगर रिया चक्रवर्ती को सत्य में विश्वास है तो फिर कहीं जाकर छिप हो गई हैं। उन्हें पुलिस के सामने आना चाहिए। बिहार पुलिस को अपना बयान देना चाहिए और बिहार पुलिस की ओर से की रही की जा रही जांच का सामना करना चाहिए। रिया चक्रवर्ती जिस तरह से छिपकर घूम रही हैं, उससे साफ होता है कि वह सच नहीं बोल रही हैं। लोगों ने रिया चक्रवर्ती की ओर से जारी किए गए इस वीडियो को भी नाटक करार दिया है। लोगों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती केवल अपने पक्ष में मुद्दे को घुमाने की कोशिश कर रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.