ऋतु माहेश्वरी ने फोनरवा की रसोई का जायजा लिया, इस मौके पर कई बड़ी जानकारी दीं

ऋतु माहेश्वरी ने फोनरवा की रसोई का जायजा लिया, इस मौके पर कई बड़ी जानकारी दीं

ऋतु माहेश्वरी ने फोनरवा की रसोई का जायजा लिया, इस मौके पर कई बड़ी जानकारी दीं

Tricity Today | ऋतु माहेश्वरी ने फोनरवा की रसोई का जायजा लिया

लॉकडाउन के कारण नोएडा शहर के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले दिहाड़ी मजदूर, गरीबों और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए फोनरवा की सेक्टर-52 स्थित कार्यालय में रसोई चल रही है। शनिवार की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने फोनरवा की रसोई का जायजा लिया है। सीईओ ने जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था करने के लिये संस्था की प्रंशसा की। 

फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण हजारों प्रवासी मजदूरों, बेरोजगार लोगों और अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन दे रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने पूरे शहर को सैनाटाइज किया है। यह बहुत बड़ा काम है। महासचिव केके जैन ने कहा कि आपके नेतृत्व में प्राधिकरण ने कोरोना वायरस से नोएडा के निवासियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भविष्य में भी इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों से नोएडा सुरक्षित शहर के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि प्राधिकरण की सभी आवश्यक सुविधाओं को ऑनलाइन किया जाएगा। जिससे यहां के निवासियों को नोएडा प्राधिकरण के ऑफिस में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अभी हाल में सैनेटाइजेशन के लिए 500 नई मशीनें खरीदी गई हैं। नोएडा प्राधिकरण के हर क्षेत्र में नियमित रूप से सैनेटाइजेशन चलता रहेगा। इस मौके पर फोनरवा के सरंक्षक दिनेश भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी यादव, ऋषिपाल अवाना, टीसी गौर, योगेश शर्मा,  सुरेश चैहान, प्रदीप वोहरा, सुशील यादव आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.