एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पकड़ी गई रोहिंग्या मुस्लिम महिला को कोर्ट ने जेल भेजा

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पकड़ी गई रोहिंग्या मुस्लिम महिला को कोर्ट ने जेल भेजा

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास पकड़ी गई रोहिंग्या मुस्लिम महिला को कोर्ट ने जेल भेजा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शनिवार की दोपहर सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिट के बाहर से म्यांमार से आई एक रोहिंग्या मुस्लिम महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला आज सुबह ही दिल्ली से नोएडा आई थी। पुलिस ने महिला को ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। 

पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि एक संदिग्ध महिला एमिटी यूनिसर्विटी के बाहर घूम रही है। सूचना देने वाले ने शक जताया था कि महिला रोहिंग्या हो सकती है। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उस महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि महिला रोहिंग्या मुस्लिम है। महिला ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से नोएडा आई थी। महिला दिल्ली के मखदूमपुर खादर में रहती है। हालांकि, महिला की भाषा पूरी तरह से समझ में नहीं आने के कारण पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि वह नोएडा में किस वजह से आई थी।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महिला को विदेशी आव्रजन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी समय से अवैध रूप से दिल्ली में रह रही है। महिला का कहना है कि उसके अलावा कई और रोहिंग्या दिल्ली के मखदूमपुर खादर में रहते हैं। महिला के बारे में पुलिस ने एलआईयू को भी सूचना दे दी है। इसके अलावा गृह मंत्रालय को भी जानकारी भेजी गई है। 

यह कोई पहली गिरफ्तारी नहीं है। इससे पहले भी नोएडा में रोहिंग्या की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरवरी 2019 में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने ही मेट्रो का तार चोरी करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से चार आरोपी रोहिंग्या थे। पकड़े गए रोहिंग्या मुस्लिमों के नाम आसिफ रहमान, मंजूर आलम, नाजिर और लाला उर्फ अलीहसन थे। गैंग का सरगना मालवीय नगर दिल्ली में रहने वाला जुबेर मलिक था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.