BREAKING: नोएडा में सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या की, इस वक्त सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं

BREAKING: नोएडा में सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या की, इस वक्त सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं

BREAKING: नोएडा में सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या की, इस वक्त सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं

Google Image | नोएडा में सफाईकर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं (FILE PHOTO)

नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा विकास प्राधिकरण में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब पिछले 15 दिनों से सफाई कर्मचारी प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल पर चल रहे हैं। तीन दिन पहले विकास प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। साथ ही सफाई कर्मचारियों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस का कहना है अभी आत्महत्या के कारणों की वजह साफ नहीं है।

प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए विकास प्राधिकरण में काम करने वाले हजारों सफाई कर्मचारी करीब 2 सप्ताह से हड़ताल पर हैं। कामकाज नहीं कर रहे हैं। प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि वे लोग लंबे अरसे से शहर में साफ सफाई का काम कर रहे हैं। उन्हें प्लेसमेंट एजेंसी की बजाय सीधे विकास प्राधिकरण में नौकरी दी जाए। उनकी नौकरी पक्की की जाए। प्राधिकरण के स्थाई कर्मचारियों की तरह वेतन और भत्ते दिए जाएं। प्राधिकरण ने कर्मचारियों की यह मांग मानने से साफ इंकार कर दिया है। 

दरअसल, प्राधिकरण का कहना है इनमें से कोई भी कर्मचारी उनका नहीं है। सफाई कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी और ठेकेदारों के माध्यम से विकास प्राधिकरण में काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें नियमित करने का कोई नियम कायदा उपलब्ध नहीं है। इस गतिरोध के बीच 3 दिन पहले विकास प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी थी वह काम पर लौट आए नहीं तो सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। अब गुरुवार की सुबह हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों में से एक ने आत्महत्या कर ली है। उसके साथी कर्मचारियों का दावा है कि विकास प्राधिकरण की ओर से सेवा समाप्ति का नोटिस मिलने के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच पड़ताल कर रही है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह है साफ नहीं हुई है। जांच की जा रही है। दूसरी ओर इस मामले में अभी विकास प्राधिकरण की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.