कोरोना के आगे सलमान खान के फैन्स ने टेके घुटने, बनी फीकी ईद

कोरोना के आगे सलमान खान के फैन्स ने टेके घुटने, बनी फीकी ईद

कोरोना के आगे सलमान खान के फैन्स ने टेके घुटने, बनी फीकी ईद

Tricity Today | Salman Khan

बाॅलीवुड स्टार सलमान खान कई सालों से ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते आये हैं। जो ईद पर हिट भी होती है। लेकिन इस बार सलमान खान की कोरोना की वजह से लाॅकडाउन लागू में कोई भी फिल्म रिलीज नही हुई। जिसके कारण सलमान खान की ही नही बल्कि उनके फैन्स की भी यह ईद फीकी जा रही हैं। 

सलमान खान की हर फिल्म बाॅलीवुड में तहलका मचाती है। सलमान खान की वाॅन्टेड फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सबसे ज्यादा ईद पर पसंद किया गया था। उस समय भारत का कोई भी सिनेमा घर ऐसा नही था। जिसमें एक भी सीट खाली मिली हो। वाॅन्टेड फिल्म ने 93 करोड़ रूपये की कमाई की थी। 2010 में सलमान खान की दबंग फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने 219 करोड़ रूपये की कमाई की थी। 2011 की ईद पर सलमान खान की बाॅडीगार्ड फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 234 करोड़ रूपये की कमाई की थी। 2012 में सलमान खान की एक था टाइगर फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म से 308 करोड़ करोड़ रूपये की कमाई की थी। 

सलमान खान की किक फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 351 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सलमान खान की 17 जुलाई 2015 में बजरंगी भाईजान फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाका मचा दिया था। इस फिल्म ने 603 करोड रुपए की कमाई की थी। 2015 की फिल्मों में से एक यह बेहतरीन फिल्म थी। 2016 में सुल्तान फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने 577 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2018 में रेस 3 फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने 305 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सलमान खान की 2019 में भारत फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म ने 308 करोड पर की कमाई की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.