सुदीक्षा भाटी के परिवार को दो लाख की मदद करेगी सपा, यूपी में सरकार बनने पर एक करोड़ देगी

सुदीक्षा भाटी के परिवार को दो लाख की मदद करेगी सपा, यूपी में सरकार बनने पर एक करोड़ देगी

सुदीक्षा भाटी के परिवार को दो लाख की मदद करेगी सपा, यूपी में सरकार बनने पर एक करोड़ देगी

Google Image | सुदीक्षा भाटी के परिवार को दो लाख की मदद करेगी सपा

ग्रेटर नोएडा में दादरी क्षेत्र के डेरी स्केनर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सुदीक्षा भाटी की सोमवार को बुलन्दशहर में हुए हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुदीक्षा भाटी और उसके चाचा मोटरसाइकिल पर सवार थे। मनचले पीछा करने लगे और छेड़छाड़ करने लगे। जिससे हुई सड़क दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव के नेतृत्व में उनके परिवार से मिला।

बीर सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित परिवार की दो लाख की आर्थिक मदद पार्टी करेगी। प्रदेश में सपा सरकार गठन होने के बाद परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाशाली बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद निंदनीय है। इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी होनी चाहिए। 

जिला महासचिव नवीन भाटी ने कहा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए होनहार बेटी सुधीक्षा भाटी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन हुआ है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। अपराधियों के बढ़ते हौसलों से प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं हैं। जिससे महिलाओं में भय व्याप्त है। वह घर से बाहर निकलने में खुद को असुरिक्षत महसूस कर रही हैं। 

नवीन भाटी ने कहा कि राज्य में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार वापस लौट कर आएगी। हमारी सरकार सुदीक्षा भाटी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगी। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देगी। उत्तर प्रदेश में आम आदमी त्रस्त हो चुका है। गुंडे और बदमाशों का आतंक व्याप्त है। आम आदमी तो छोड़िए पुलिस वालों की खुलेआम हत्याएं की जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा, प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, कृशान्त भाटी, पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी, विकास भनौता, महेश लुहारली, आदि मौजूद रहे।

आपको बता दें कि सुदीक्षा भाटी मामला ज्यादा हाईलाइट होने के बाद मंलवार की देर रात को बुलंदशहर के एसएसपी ने सीओ सिटी दीक्षा सिंह को तीन सदस्यों की एसआईटी टीम का गठन कर के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। सीओ सिटी दीक्षा सुदीक्षा भाटी मामला की जांच सौंपी गई है। अब सुदीक्षा भाटी मौत मामले की जांच एसआईटी टीम करेंगी। इसके अलावा मंगलवार की रात को बुलंदशहर पुलिस ने उस बुलेट बाइक की पहचान कर ली है। जिससे सुदीक्षा भाटी की बाइक की टक्कर हुई है।

सुदीक्षा भाटी के छोटे भाई ने सोमवार को हादसे के बाद बताया था कि यूपी-13 रजिस्ट्रेशन नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल की वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ है। इस मोटरसाइकिल पर सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। मोटरसाइकिल पर जाट भी लिखा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने बुलेट की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुलंदशहर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय से बुलंदशहर में रजिस्टर्ड तमाम बुलेट मोटरसाइकिल का डाटा भी निकलवाया है। मंगलवार की देर शाम को बुलेट की पहचान कर ली गई है। वही बुलंदशहर पुलिस ने थाने में 16 बुलेट बाइक मालिकों को बुलाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.