सपाइयों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

सपाइयों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

सपाइयों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Tricity Today | सपाइयों ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

समाजवादी पार्टी द्वारा महान स्वंतंत्रता सेनानी सुभाष चंद बोस की जयंती सेक्टर-31 निठारी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले नेता जी सुभाष चंद बोस के जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। अंग्रेजों की जुल्म ज्यादती देखकर उनके मन में बचपन से ही अंग्रेजों खिलाफ गुस्सा था। 

उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की लेकिन ज्यादा दिन ब्यूरोक्रेट की नौकरी नहीं की। 1921 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से मुलाकात हुई वहीं उन्होंने बापू को राष्ट्रपिता का दर्जा दिया। नेता जी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया जिससे लाखों भारतीय उनके साथ जुड़ते चले गए। आजाद हिंद फौज बनाकर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 भारत के महान सपूत को उनकी जयंती पर शत शत नमन। इस अवसर पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति, शिक्षक सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, पिंटू प्रजापति, पवन कुमार कालू यादव, मोहम्मद नईम, विनोद कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.